सोमवार, अप्रैल 07 2025 | 11:35:17 AM
Breaking News
Home / राजकाज / अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 13.5% की दर से बढ़ी देश की जीडीपी

अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 13.5% की दर से बढ़ी देश की जीडीपी

नई दिल्ली| देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 13.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। यह पिछली चार तिमाहियों में सबसे अधिक है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की अप्रैल-जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 20.1 प्रतिशत रही थी। इस साल जनवरी से मार्च के बीच देश का आर्थिक विकास दर 4.1 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में  मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट  4.8 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 49 फीसदी रहा था। कृषि क्षेत्र का विकास दर 2.2 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 4.5 फीसदी रहा था।

कंस्ट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 16.8 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 71.3 फीसदी रहा था। इसी तरह ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग से जड़ी सेवाओं का ग्रोथ रेट  25.7 फीसदी रहा है जो 2021-22 की पहली तिमाही में 34.3 फीसदी रहा था। फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज का ग्रोथ रेट 9.2  फीसदी रहा है जो बीते वर्ष की पहली तिमाही में 2.3 फीसदी रहा था।

Check Also

प्रदेश वरिष्ठ नागरिक संघ के तृतीय अखिल भारतीय अधिवेशन के समापन में शरीक हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

वृद्ध जनों के लिए सरकारी घोषणाऐं धरातल पर उतरें इसके लिए सरकार कर रही है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *