मंगलवार, अक्तूबर 22 2024 | 10:01:05 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 में 28.61% वृद्धि के साथ 93.37 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया 
Lincoln Pharmaceuticals Ltd reports 28.61% growth in net profit at Rs 93.37 crore in FY 2023-24

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 में 28.61% वृद्धि के साथ 93.37 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया 

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शेयर पर 18% के साथ 1.80 रुपये लाभांश की अनुशंसा की है।

अहमदाबाद भारत की अग्रणी स्वास्थ्य सेवा कंपनियों में शुमार लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उत्कृष्ट परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन हासिल किया है। कंपनी ने अपने लाभ मार्जिन को बेहतर बनाना जारी रखा है और वित्त वर्ष 2013 से 2024 तक लाभ विकास दर के स्तर पर मील का पत्थर हासिल किया है। मूल्य वर्धित उत्पादों के लिए केंद्रित विकास रणनीतियों व्यवसाय विस्तार योजनाओं और नए बाजारों में विस्तार के साथ कंपनी वित्त वर्ष 2026 में 750 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रख रही है। मार्च 2024 तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मार्च 2023 के स्तर 1.27% से बढ़ाकर 3.93% कर ली है।

वित्त वर्ष 2024 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले वर्षदरवर्ष 28.61% बढ़कर 93.37 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2024 के दौरान कंपनी का ईबिटा वित्त वर्ष 2023 111.68 करोड़ रुपए के मुकाबले वर्षदरवर्ष 20.28% बढ़कर 134.33 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2024 के दौरान कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले परिचालन से राजस्व 15.43% वृद्धि के साथ 614.97 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी ने प्रति शेयर 46.58 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपए फेसवैल्यू प्रति शेयर पर 18% के साथ 1.80 रुपये लाभांश की अनुशंसा की है। 

 लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री महेंद्र पटेल ने इस मौके पर कहा किलिंकन ने अपने विकास पथ में उल्लेखनीय स्थिरता का प्रदर्शन किया है और वित्त वर्ष 2013 से वित्त वर्ष 2024 तक वर्ष दर वर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी ने अपने मार्जिन में लगातार सुधार किया है और लगातार लाभ वृद्धि की सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। अकेले वित्त वर्ष 2024 में, लिंकन ने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि के साथ अपनी गति बनाए रखी, जिसका परिणाम रहा कि कंपनी ने 93.37 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ और 134.33 करोड़ रुपए का ईबिटा दर्ज किया है। 

भविष्य में लिंकन अपनी विकास गति को बनाए रखने और विकास दर में तेज गति हासिल करने के लिए तैयार है। कंपनी का लक्ष्य नए बाजारों में रणनीतिक विस्तार के साथसाथ घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में नए उत्पाद लॉन्च करने की योजना के साथ बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है। यह मजबूत प्रदर्शन 1.80 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की अनुशंसा के साथ कंपनी के निर्णय में परिलक्षित होता है। यह कदम अपने विकास पथ को जारी रखते हुए अपने शेयरधारकों को अधिक से अधिक फायदा देने की लिंकन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

भविष्य में कंपनी का ध्यान मौजूदा एक्यूट केयर लाइनअप के साथसाथ जीवनशैली, क्रोनिक, महिला स्वास्थ्य देखभाल और त्वचाविज्ञान में पेशकश बढ़ाने पर है। लिंकन 1,700 से अधिक पंजीकृत उत्पादों के साथ एक मजबूत पोर्टफोलियो के माध्यम से नवाचार और विकास के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित कर रहा है, जिसमें 700 से अधिक उत्पाद विकास के चरण में हैं।

पिछले 5 वर्षों में, कंपनी ने मुनाफे में 13% सीएजीआर और बिक्री में उच्च एकल अंकीय वृद्धि प्रदान की है। कंपनी अपने लाभ मार्जिन को वित्त वर्ष 2019  में लगभग 13% से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2024 में 16% से अधिक करने में सफल रही है। उल्लेखनीय है कि कंपनी वित्त वर्ष 2013 से वित्त वर्ष 2023 तक हर साल लाभ वृद्धि हासिल करने वाली बहुत कम कंपनियों में से एक है। मॉर्निंगस्टार के विश्लेषण के अनुसार ऐसा करने वाली यह भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में 4200 से अधिक सूचीबद्ध कंपनियों में  केवल 16 कंपनियों में से एक है।

 लिंकन पूर्वी और पश्चिमी अफ्रीका, मध्य और उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया में फैले 60 से अधिक देशों को उत्पाद निर्यात करती है। कनाडाई बाजार में हाल ही में प्रवेश टीजीएऑस्ट्रेलिया और ईयू जीएमपी से मंजूरी के साथ, कंपनी भविष्य में वैश्विक विस्तार के लिए तैयार है। इसके साथ ही कंपनी मेहसाणा में अपने सेफलोस्पोरिन संयंत्र के लिए सक्रिय रूप से उत्पाद पंजीकरण भी कर रही है। ये पहल कंपनी के वित्त वर्ष 2026 में 750 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य के अनुरूप है। 

 लिंकन फार्मा के पास अहमदाबाद, गुजरात के खटराज में एक अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई है, जो सख्त अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और अनुपालन मानदंडों का अनुपालन करती है और ईयूजीएमपी, टीजीए, डब्ल्यूएचओजीएमपी, आईएसओ 9001:2015, आईएसओ 14001:2015 और आईएसओ 45001:2018 से प्रमाणित है। कंपनी ने 15 चिकित्सीय क्षेत्रों में 600 से अधिक फॉर्मूलेशन विकसित किए हैं और एंटीसंक्रामक, श्वसन प्रणाली, स्त्री रोग, कार्डियो और सीएनएस, एंटीबैक्टीरियल, एंटीडायबिटिक, एंटीमलेरिया सहित अन्य में एक मजबूत उत्पाद/ब्रांड पोर्टफोलियो विकसित किया है। कंपनी ने 25 से अधिक पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं और कंपनी को सात पेटेंट से सम्मानित किया गया है।  

Check Also

aaiji Group acquires 50 acres of land in Dholera to build high-end residential villas

आईजी ग्रुप ने हाई-एंड रेसिडेन्शियल विला बनाने के लिए धोलेरा में 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया

ग्रुप इस क्षेत्र में ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए रु. 150 करोड का निवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *