शुक्रवार, अप्रैल 18 2025 | 09:48:40 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / 2023 की पहली तिमाही में पोको इंडिया फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड बना
Poco India becomes the best selling brand on Flipkart in the first quarter of 2023

2023 की पहली तिमाही में पोको इंडिया फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड बना

नई दिल्ली। पोको (Poco smartphone) ने घोषणा कि यह 2023 की पहली तिमाही में फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। पोको के सेल के ये प्रभावशाली आँकड़े पॉवर-पैक्ड पोको एक्स5 प्रो की अपार सफलता और एंट्री-लेवल मॉडल, पोको सी50 (poco c50 smartphone) के कारण हैं, जो मार्च में फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन मॉडल थे।

फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन ब्रांड्स की सूची में सबसे ऊपर

इस उपलब्धि पर अपना उत्साह साझा करते हुए, हिमांशु टंडन, कंट्री हेड, पोको इंडिया ने कहा, ‘‘हमें मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम बहुत उत्साहित हैं। हमें खुशी है कि 2023 की पहली तिमाही में फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन ब्रांड्स की सूची में हम सबसे ऊपर हैं। यह सफलता हमारे उत्पादों में हमारे ग्राहकों के विश्वास का प्रमाण है क्योंकि हम उन्हें भिन्न-भिन्न मूल्य वर्गों में उच्च गुणवत्ता के स्मार्टफोन प्रदान करते हैं। अपने ग्राहकों की निष्ठा के लिए हम उनके आभारी हैं। हम भविष्य में इसी तरह से उपलब्धियाँ हासिल करते जाने के लिए आशान्वित हैं, और हम भारत में सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को बनाए रखेंगे।’’

बाजार में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए तैयार

पोको इंडिया सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं से युक्त स्मार्टफोन पेश करने पर केंद्रित है, जो ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप हों और भारत के प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन बाजार में ब्रांड की तीव्र वृद्धि में मदद करें। पोको सी50 और अन्य मॉडल्स की अपार सफलता के साथ, पोको इंडिया आने वाली तिमाहियों में बाजार में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए तैयार है।

Check Also

Pradhan Mantri e-Bus Seva Yojana

चार्टर्ड स्पीड को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत राजस्थान में 675 ई-बसें संचालित करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला

Jaipur. भारत के बी2जी, बी2बी और बी2सी सेक्टरों में अग्रणी यात्री बस सेवा कंपनियों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *